Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

एमजीएम के देवघर में स्थित स्पेयर पार्टस की गोदाम में अचानक लगी आग

आगलगी की घटना में गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और साथ में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

 

घटना के बारे में गोदाम मालिक गोलमुरी निवासी फैज अहमद ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर फोन आया था. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे. देखा कि आग गोदाम के पिछले हिस्से में लगी है. गोदाम के बाहर भी आग लगी हुई थी.

आग कैसे लगी पुलिस कर रही जांच

अब गोदाम में आग कैसे लगी है इसकी जांच पुलिस कर रही है. फैज का कहना टाटा मोटर्स कंपनी का स्पेयर पार्टस का गोदाम बनाकर रखे हुए थे. घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.

Related Post