Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

हल्दीपोखर निवासी समीना की मनेगी ईद, पहुंची- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट,भूखे दम्पति के घर पहुंचाया राशन।

पोटका के हल्दीपोखर मुबारक बस्ती में जीने की उम्मीद लगाए बैठे उस दंपति का ईद अब अधूरा नहीं रहेगा। उनके लिए फरिश्ता बनकर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट उम्मीद का किरण बनी और पहुंच गए राहत सामग्री लेकर गरीब समीना के घर।

इस कार्य में जिला पूर्वी सिंहभूम प्रशासन का भी अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने 24 घण्टे के अंदर गरीब परिवार का राशन कार्ड बनाया, जिससे की राशन की कमी न हो सके। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने जिला डीसी अनन्य मित्तल द्वारा की गयी इस कार्य की भूरी-भरी प्रशंसा की ।आपको बता दें समीना खातून,बह गरीब औरत है जिसकी जिंदगी में गम और दुख के सिवा और कुछ बचा नहीं हैं। उनके पति, नईमुद्दीन जोकि सड़क दुर्घटना बात से बिस्तर पर ही है उनको शारीरिक विकलांगता आ गई। वे पिछले दो साल से अचेत अवस्था में हैं। वहीं नईममुद्दीन के पत्नी समीना खातून कहता है इस दुःख भरे जीवन मे वह अकेले ही अपने पति की देखभाल करती है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई बेटा या बेटी नहीं है। वे दोनों पति पत्नी अकेले ही रहते हैं। समीना ने आगे बताया कि पड़ोसियों और परिजनों द्वारा दिए गए भोजन पे ही उनका जीवन किसी तरह तन खींच कर चल रहा है।वहीं उन्होंने बताया कि राशन कार्ड न होने के कारण सरकारी राशन से भी वंचित थी। पुराने राशन कार्ड में आधार नंबर गलत होने के कारण उन्हें पिछले एक साल से राशन नहीं मिल रहा था। उन्होंने कई बार लिखित आवेदन देकर राशन में अपडेट करवाने की कोशिश की लेकिन किसी अधिकारी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

आपको बता दें कि स्थानीय अखबार में छपी इस खबर से जिला प्रशासन सकते में आई और तत्काल समीना और उनके पति के लिए राशन कार्ड बनवा दिया। वहीं सामाजिक संस्थाओं की नजर भी उस दम्पति पर पड़ी।शहर की जानीमानी सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर ने रोजा और ईद के मद्देनजर उक्त दम्पति को सूखा खाद्य सामग्री और नए कपड़े दिए। बता दें कि संस्था की तरफ से 3 अप्रैल 2024 को एक टीम जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए दो महीने का राशन किट जिसमें आटा, चावल, चीनी, सरसों का तेल, रिफायन तेल, चाय मसूर दाल, चना, आलू प्याज दाल, चना, खजूर, शीर माल, लेकर आज 3 बजे पहुंचे और उन्हें दान किया।इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, समाजसेवी अपूर्वा पॉल शामिल थे।

Related Post

You Missed