Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पोटका के तिलामुडा गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के तिलामुडा गांव में ग्रामवासियों द्वारा पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान के सामने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, एवं समृद्धि की मंगल कामना की। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार के साथ कमेटी के लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post