Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

जवाब तलब :67 लाख घोटाला मामला, ठेकेदार को पहुंचाया लाभ, ए जी ने एमजीएम के अधीक्षक से मांगा जवाब 

एमजीएम के पांच अधीक्षकों के कार्यकाल में 67 लाख रुपए अनियमित तरीके से भुगतान किया है

जमशेदपुर:-एमजीएम अस्पताल में मेन पावर सप्लाई करने वाली भाजपा नेता राजीव रंजन की कंपनी एडवांस बिजनेस कारपोरेट एवं उनकी पत्नी की कंपनी श्री राम इंटरप्राइजेज को ज्यादा राशि भुगतान मामले में प्रधान महालेखाकार (एजी) कर्जा लेने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार से जवाब तलब करते हुए कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। एमजीएम के 5 अधीक्षकों के कार्यकाल में 67 लाख रुपए अनियमित तरीके से भुगतान किया गया है। जांच के बावजूद पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेता को राहत मिली एवं राशि भुगतान का मामला उजागर नहीं हुआ। यह जीने ऑडिट में पाया कि सरकारी नियमों का ताक पर रखकर अस्पताल प्रबंधन ने भाजपा नेता की कंपनी को फायदा पहुंचाया था एवं 67 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post