Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

कोवाली थाना परिसर में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न

ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर बुधवार 27- 9- 2023 को पोटका के कोवाली थाना परिसर में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी के द्वारा ईद मिलाद -अन- नबी पर्व व जुलूस को सांतिपूर्वक मनाने को लेकर चर्चा किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पर्व खुशी का है, आपस में भाईचारा बनाए रखें एवं खुशनुमा माहौल में पर्व मनाए
बैठक में जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सिमति सरदार, संगीता सरदार, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत ऊंराव, राजेंद्रर किस्कु , एस एन चौबे, अनवर अली, बबलू चौधरी, मुमताज अंसारी, नासिर हुसैन, अबुल हायात ,मोना रॉय, जयपाल मुंडा, शक्तिपद रजक, पीयूष मंडल, आदि उपस्थित रहे।

Related Post