Breaking
Sat. May 30th, 2026

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मालहन पंचायत सचिवालय में लगा शिविर

*सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मालहन पंचायत सचिवालय में लगा शिविर*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मालहन पंचायत सचिवालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्धघाटन बीडीओ विजय कुमार,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू,मालहन मुखिया जतरु कुमार मुंडा,झामुमो प्रखंड सचिव मो इज़हार ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है।शिविर में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना,जॉब कार्ड,ई श्रम कार्ड, स्वास्थ्य,आधार कार्ड,आंगनबाड़ी केंद्र,आवास योजना समेत अन्य कई विभागों के स्टॉल लगाए गये थे।शिविर में आये ग्रामीणों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।शिविर में प्राप्त सैकड़ों आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया। मौके पर बीपीओ रतन कुमारी शाहदेव,मुखिया जतरु कुमार मुंडा, पंसस लाछो देवी,उप मुखिया गीता देवी, प्रखंड कर्मी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Post