*सड़क पर तड़प रहे घायल युवक को विधायक पुत्र सह प्रतिनिधि ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। चंदवा एनएच 75 रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित लाधुप सेन्हा के समीप शुक्रवार देर शाम एक युवक घायलावस्था में सड़क किनारे तड़प रहा था तभी वहां से गुजर रहे लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार की नजर उक्त युवक पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को अपने वाहन बिठाया और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे जहां डॉ नन्द कुमार पांडेय के द्वारा युवक की गंभीरता को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान पतरातू चान्हो निवासी बालकिशोर मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र सागर मुंडा के रूप में हुई है।युवक के कमर व हाथ में गंभीर चोट लगी है।बताया जाता है कि लातेहार विधायक बैथनाथ राम के पुत्र सह प्रतिनिधि प्रभात कुमार लाधुप में आयोजित फुटबॉल मैच समाहरोह में शामिल होने पहुंचे थे श्री कुमार मैच समाहरोह के समापन के बाद अपने साथियों के साथ लातेहार वापस लौट रहे हैं तभी उक्त घायल युवक को सड़क पर घायलावस्था में देखा और उसे अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक के साथी ने बताया कि वह भी लाधुप में आयोजित मैच में खेलने पहुंचा था खेल खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने किसी संबंधि के यहाँ जा रहा था तभी पीछे से आ रहे चेचीस वाहन ने उसे धक्का मार दिया धक्का मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर वँहा से फरार हो गया।घटना की सूचना पर सुरेश गंझू,शितमोहन मुंडा,समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रिम्स भेजने में मदद की।

