*फॉरेस्टर ने चकला प्लांट अभिजीत ग्रुप प्लांट जाकर पेड़ कटाई पर रोक लगाया*
स्क्रैप कंपनी डीलाइट कम्पनी फर्जी :असगर खान
मुकेश कुमार सिंह
चंदवा।चंदवा चकला प्लांट एरिया में वन विभाग की बिना आदेश के झाड़ी और पौधा कटाई की सुचना मिलने पर चंदवा वन विभाग के फॉरेस्टर ने अपने वन विभाग के कर्मीयों के साथ चकला अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट जाकर झाड़ी कटाई का मुआयना किया।
वन विभाग के फॉरेस्टर और वन कर्मियों ने चकला प्लांट एरिया में झाड़ी कटाई करवा रहे युवकों से वन विभाग का आदेश मांगा, नही दिखाए जाने पर वन विभाग के कर्मीयों ने झाड़ी कटाई कर रहे युवकों से कहा कि आप झाड़ी पेंड़ कटाई का आदेश अंचल और वन विभाग कार्यालय से ले लें।गौरतलब है कि चकला अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट करीब 7 – 8 वर्षो से बंद पड़ा है इसके कारण प्लांट एरिया में जंगल हो गया है जहां बड़े बड़े पेड़ पौधे उग आए हैं। वही कानून कायदे को ताख में रखकर प्लांट से लोहा स्क्रैप निकालने की तैयारी के लिए बिना अंचल और वन विभाग का आदेश लिए ही झाड़ी पौधे की कटाई की जा रही है। इधर कॉग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, जेएमएम केंद्रीय सदस्य दीपू सिन्हा और माकपा नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने बताया फर्जी कम्पनी डीलाइट एस्क्रैप खरीदने आई है। परंतु डीलाइट कम्पनी किसी प्रकार का कोई कागजात रैयतों को भी नही दिखा रही है। और रैयतों को बरगला भी रही है। वही रैयतों को अभिजीत ग्रुप कम्पनी में मेन पॉवर प्लांट में कार्यरत है। उन सभी को कार्य से हटाना चाहती है। श्री खान ने बतलाया कि फर्जी कम्पनी डी लाइट स्क्रैप का काम करने का कोई कागजात नही दिखाती है। जो बिना कागजात दिखाए ही कार्य करना चाहती है। जो गैर कानूनी है। उसे चकला की जनता और चंदवा की जनता नही होने देगी।

