Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

कदमा शास्त्री नगर के सरकार परिवार में सुख. शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ 47 वर्ष के सफर तय करते हुए कोजागोरी लक्ष्मी पूजा आयोजित

 

*आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022, सन 1975 में शुरू हुआ कदमा शास्त्री नगर के सरकार परिवार ने, ” कोजागोरी लक्ष्मी पूजा ” आज सफलता के साथ 47 वर्षों का सफर तय किया. परिवार के सभी महिलाएं सुबह से ही उपवास के तहत मां की आराधना करते हुए, पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. निरंतर 27 वर्षों से पुजारी अनिल चक्रवर्ती के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया जाता है. पूजा के दौरान माता लक्ष्मी के समक्ष विभिन्न तरह के फलों एवं अन्न भोग निवेदन किया जाता है. पूजा की शुरुआत ” श्री श्री सत्यनारायण पूजा ” से आरंभ होता है, जो माता लक्ष्मी पूजन के साथ समाप्त होता है. आस पड़ोस के कई भक्तजन पूजा में शामिल होते हैं एवं पूजा समाप्ति के बाद श्री श्री माता लक्ष्मी जी के महा प्रसाद भी ग्रहण करते हैं. पूजा के दौरान व्रत धारी सदैव श्री श्री माता लक्ष्मी जी से सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल कामना हेतु प्रार्थना करते हैं. पूजा के दौरान परिवार के सदस्यों के रूप में उपस्थित रहे अंजली सरकार, आरती सरकार, रमा सरकार, नीला सरकार, गार्गी सरकर, प्रीति सरकार, रत्ना सरकार, प्रिया सरकार, रेनू सरकार, स्नेहा सरकार, रिया सरकार, ऋषि सरकार, अनिरुद्ध सरकार एवं आयुषी सरकार.*

Related Post