Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रेलवे जीएम का किया ध्यान आकृष्ट

Vijay anand munka

जमशेदपुर: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रेलवे जीएम सुश्री अर्चना जोशी का ध्यान आकृष्ट करते हुए ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस में बेड रोल की उपलब्धता अब तक शुरू ना होने पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है | सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर अब तक बेड रोल की उपलब्धता शुरू नहीं हो पाई है विगत कोरोना कॉल के समय ट्रेनों पर ब्रेड रोल की उपलब्धता बंद कर दी गई थी, संक्रमण रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था। परंतु स्थिति सामान्य होने पर बहुत सारे ट्रेनों पर चालू हो गई है परंतु कुछ ऐसी है जिसमें होना अभी भी बाकी है|

उन्होंने कहा कि जो सामान्य रियायतें कोरोना से पूर्व उपलब्ध थीं, उन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाए|

Related Post