Breaking
Sat. May 30th, 2026

कोहबरवा नाला के पास स्कार्पियो और कार की भिड़ंत, कई घायल

*कोहबरवा नाला के पास स्कार्पियो और कार की भिड़ंत, कई घायल*

गारू संवाददाता रामदयाल यादव की रिपोर्ट

इस हादसे में सवार लोग हुए जख्मी मदद के लिए पहुँची सीआरपीएफ की टीम

 

 

गारू

 

लातेहार ज़िले के गारू थाना क्षेत्र के कोहबरवा नाला के पास स्कार्पियो और कार की आमने सामने की टक्कर में कई कार सवार यात्री घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही मोरोमार पिकेट से सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में सवार लोग छत्तीसगढ़ जा रहे थे जबकि कार मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। यात्रियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

मारोमार पिकेट के सीआरपीएफ अधिकारी ने सूचना मिलते ही तत्काल जवान राजेश यादव और धर्मेन्द्र सिंह को भेजकर दुर्घटना में चोटिल लोगों को रेस्क्यू करवाया।

Related Post