Breaking
Sat. May 30th, 2026

मनिका प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

मनिका प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

 

मनिका(लातेहार)मनिका: प्रखंड कार्यालय में लातेहार जिला के डीसी भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बिरेंद्र किंडो के नेतृत्व में दिन मंगलवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों के भूमि संबंधित,आवास योजना,पेंशन योजना,राशन कार्ड,समेत इत्यादि योजनाओं की समस्याओं को सुना गया और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही गई। जनता दरबार में आए ग्रामीणों को अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रखंड कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

 

फोटो: लोगों की समस्याओं को सुनते बीडीओ।

Related Post