Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

जुगसलाई पुलिस ने मवेशी तस्करी का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार 6 मवेशी जप्त

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने मवेशी की तस्करी का खुलासा किया है। सोमवार की सुबह फाटक गोलचक्कर के पास से पुलिस ने 2 वाहनों से 6 मवेशियों को जप्त किया जबकि मवेशियों को ले जाते मोहम्मद अकबर और मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में मोहम्मद अकबर, मोहम्मद सलीम समेत मोहम्मद लल्लन, मोहम्मद गुलाम मोहम्मद बद्री और मोहम्मद लल्लू पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को देख मवेशी ले जा रहे। दो युवक मौके से भाग निकले जबकि दो को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया।

पुलिस  मवेशी और वाहनों को लेकर थाना पहुंची। बताया जाता है, कि जुगसलाई से मवेशी खरीद सभी आजादनगर में बेचने के लिए ले जा रहे थे।सभी के खिलाफ मवेशी को क्रूरता पूर्वक लाकर अवैध रूप से हत्या करने के लिए ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Post