Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

वज्रपात से महिला की मौत।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

चंदवा । चंदवा प्रखंड अंतर्गत सेरक पंचायत के निंद्रा गांव मैं ब्रजपात से एक महिला की मौत हो गई । मृतक महिला सूरज मणि देवी पति जगलाल गंझु अपने खेत में मक्का फसल की कोड़ाई के समय वज्रपात की चपेट में आ गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। यह घटना सुबह 10:00 बजे घटी थी पर गांव में आवागमन के साधन नहीं होने के कारण ग्रामीण मरीज को लेकर लेट से अस्पताल पहुंचे उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया था पर वह मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को नदी पार करके आना पड़ता है, नदी पर कोई पुल नहीं है जिसके कारण बरसात के दिन में हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है अगर पुल होता तो शायद महिला को बचाया जा सकता था । महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ चली गई।

Related Post