जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। रविवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेक्रेटरी स्वाति विजय उपाध्याय मौजूद थी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।शिविर का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार कर रहे थे। संचालन कर रहे बीडीओ श्री कुमार ने सभी को प्रखंड से चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से लोगों को दी उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी व उनका लाभ पाना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है ग्रामीणों को भी जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।वहीं शिविर को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार की सेक्रेटरी स्वाति विजय उपाध्याय ने कहा कि किसी भी सूरत में नागरिकों को कानून अपने हाथ में नही लेनी चाहिए कानून की सही जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए जाने अनजाने में लोग कानून अपने हाथ में लेकर बड़ी गलती कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उनको सालो जेल में रहकर भुगतना पड़ता है एक व्यक्ति के जेल जाने से उसका पूरा परिवार परेशान होता है जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगो को निःशुल्क सेवा देने का कार्य करती है जिसका फायदा भी लोगो को मिल रहा है श्रीमती उपाध्याय ने आगे कहा कि जेल में वर्षों से बंद कैदियों की मदद हो या मध्यस्थता के माध्यम से लोगो की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो विधिक सेवा प्राधिकार लोगो को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहती है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिविर में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,आवास योजना,सुकन्या योजना,जॉब कार्ड,नाम शुद्धिकरण पत्र आदि का वितरण किया गया।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव, प्रखंड कर्मी रितेश कुमार, लवकुश कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

