Breaking
Sat. May 9th, 2026

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना पोजेटिव में 22 लोग मिले

*कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोरोना पोजेटिव में 22 लोग मिले*

 

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा सुशीला टाना भगत की मौत और आठवीं कक्षा की ही गंभीर अवस्था में बिमार आरती कुमारी को बेहतर इलाज के लिए चंदवा सीएचसी से रिम्स रेफर किए जाने की सूचना कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय क छात्राओं की मौत पर इधर नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की,

वार्डन सीता कुमारी, सहायक शिक्षिका संगीता कुमारी और छात्राओं के परिजनों से मुलाकात कर छात्राओं के स्वास्थ्य और उनकी संख्या तथा ईलाज और विद्यालय में रह रहे छात्राओं के संबंध में जानकारी हासिल किया, निरीक्षण से लौटकर नेताओं ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की कुल संख्या 274 है इसमें 125 छात्राओं का ही सेंम्पलींग की गई है इसमें आज 14 कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं, कुल 22 छात्रा कोरोना पोजेटिव है। बताते चले कि वार्डेन सीता कुमारी ने कहा कि छात्राओ के परिजन बिना सेंम्पलींग के परिजन अपने बच्चों को स्वेच्छा से विद्यालय से छुट्टी कराकर घर ले जा रहे हैं, छात्राओं के परिजनों में बिमारी को लेकर चिंता है,

नेताओं ने कोबिड नियमानुसार संक्रमित बच्चों को रखने और इसकी फैलाव न हो उसका उपाय करने, छात्राओं को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय में डॉक्टर और एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने, बच्चों को बिमारी से सुरक्षित रखने के लिए समुचित कदम उठाने, सभी छात्राओं का सेंम्पलिंग करने, घर गए छात्राओं का निगरानी रखने की मांग उपायुक्त महोदय भोर सिंह यादव से की है।

Related Post