Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

*अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं*

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहां प्रशासन भी सुरक्षित नहीं है झारखंड के सरकार में अपराधियों का मनोबल आसमान चढ़कर उत्पात कर रहा है

जब एक तरफ पूरा देश महामहिम राष्ट्रपति के निर्वाचन पर मातृशक्ति का सम्मान कर रहा था, उस वक़्त झारखंड के जमशेदपुर में एक महिला सिपाही, उसकी माँ और बेटी के साथ उसके घर में नृशंस हत्या कर दी गई।

 

दो दिन पूर्व राँची में महिला दारोगा की हत्या, गिरिडीह में जेलर पर जानलेवा हमला और अब जमशेदपुर में एक आदिवासी महिला आरक्षी की सपरिवार हत्या।

 

झारखंड में आज खुद पुलिसकर्मी भी सबसे असुरक्षित हो गए हैं। विधि-व्यवस्था लगता है सिर्फ कागजों पर ही दुरुस्त है, बाकी धरातल की सच्चाई जनता देख रही है।

 

 

Related Post