Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

Jpsc में सफल अभियार्थी निकेश कुमार को घर जाकर सम्मानित किया गया

*Jpsc में सफल अभियार्थी निकेश कुमार को घर जाकर सम्मानित किया गया*

हज़ारीबाग:jpsc में डिप्टी कलेक्टर में सफल अभियार्थी निकेश कुमार पिता ब्रजकिशोर सिंह जयप्रभानगर हज़ारीबाग़ को ब्रह्मर्षि समाज हज़ारीबाग के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दिलीप बर्मा के द्वारा गुलदस्ता और साल देकर सम्मानित किया गया,वही दहेज मुक्त झारखंड संस्था के रास्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनन्द कुमार शाही के द्वारा संस्था का मेडल पहनाकर सम्माम दिया गया । निकेश जी ने कहा कि मेरे सफलता के पीछे मेरे माता पिता का बहुत बड़ा सहयोग है ,मुझे हर कदम पर उन्होंने हिम्मत दिया। निकेश जी के पिता शिक्षक ब्रजकिशोर सिंह ने अपने सफल पुत्र के लिए अपने आप को सौभाग्यसाली समझे । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणमान्य लोगों कन्हैया शर्मा,एस के शर्मा जी, प्रमोद सिंह जी,धर्मेंद्र जी,अनिल मिश्रा जी,दिनेश्वर सिंह जी,सुरेश प्रसाद जी,अखिलेश राय,अवधकिशोर जी,नागेंद्र शर्मा जी मौजूद रहे ।

Related Post