Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

दहेज आज हमारे समाज की एक विकट और विकराल समस्या है, इससे मुक्ति पाने के लिए जनमानस का साथ और उनकी जागरूकता ज़रूरी है। सिन्धु मिश्रा

दहेज आज हमारे समाज की एक विकट और विकराल समस्या है, इससे मुक्ति पाने के लिए जनमानस का साथ और उनकी जागरूकता ज़रूरी है।

दहेज मुक्त झारखंड संस्था इस हेतु कृत संकल्प है, चौबीस घंटे आपको अपनी सेवा प्रदान करने, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, एवं शोषण जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के साथ यह संस्था लगातार निदान के लिये प्रयास कर रही है, बस आप अपनी बातों और समस्याओं को हम तक पहुचाएं झारखंड के विभिन्न ज़िलों में हमारी संस्था के सदस्य आपकी सेवा में जुड़े हुए हैं।
संस्था के प्रत्येक सदस्यों से हमारा अपील है कि हर आवेदन को महत्वपूर्ण और हर पीड़ित की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करते रहें, जो आप सब ईमानदारी से करते आ रहे हैं, जिस तरह बिना रुके आपके कदम बढ़ रहे हैं बस ऐसे ही सफल प्रयास आप करते रहें, हमारा यह प्रयास अवश्य हमारे समाज,राज्य और देश को इन कुरीतियों से जल्द आज़ाद कर पायेगा । हार्दिक शुभकामनाओ के साथ मेरा विनम्र निवेदन विशेष तौर पर उन पीड़ितों से है कि आप हम तक अपनी आवाज़ पहुंचाएं, दहेज मुक्त झारखंड परिवार हर कदम आपके साथ है। धन्यवाद!
सिन्धु मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सेल )
दहेज मुक्त झारखंड
मोबाइल 7070586134

Related Post