नेतरहाट में बिजली की आंख मिचौली से लोगों को हो रही है काफी परेशानी।
नेतरहाट में इस साल उमस गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है. इस उमस भरे गर्मी में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से नेतरहाट के लोग परेशान व त्रस्त है. इस मौसम में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं. लोगों का कहना है कि उमस गर्मी ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित बिजली कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है. बिजली नही रहने के कारण नेतरहाट में पानी सप्लाई बंद हो जाती है. सबसे ज्यादा परेशानी छात्र छात्राओ को होती है. दूसरी ओर बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने और वोल्टेज सही नहीं होने के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरणों के खराब होने की संभावना भी बनी रहती है. पिछले दो महिने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी है. कई बार आक्रोशित नेतरहाट वासी ने इसका विरोध भी किया है। लेकिन समस्या में सुधार नही होता है।

महुआडांड़ में भी बिजली लेकर है वही हाल।
महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं लोडसेटिंग का हवाला देकर बिजली कटिंग किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग से पूछे जाने पर विभाग के कर्मियों द्वारा बोला जाता है, कि बिजली पावर कम मिलने के कारण बिजली कट कर दिया जाता है। वही बताते चले कि अघोषित बिजली कटौती और लोडसेटिंग से महुआडांड़ प्रखंड की जनता लगभग दो सप्ताह से परेशान है। कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती तो कभी लोडसेटिंग के नाम पर बिजली कटौती बिजली विभाग के द्वारा लगातार जारी है। जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को इस उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती का मार झेलना पड़ रहा है ।वही हर रात बिजली को काटकर रखा जाता है, जैसे सुबह होती है महुआडांड़ में खुद ब खुद बिजली कुछ घड़ी के लिए आ जाती है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के जेई व मिस्री की लापरवाही से हर रात बिजली सप्लाई बंद कर दिया जाता है ।

