महुआडांड़ के ग्राम बराही निकल कर युवाओं के लिए प्रेरणा बने रणधीर।जेपीएससी परीक्षा उर्तीण कर रणधीर का कृषि विभाग में अधिकारी बनने का सपना हुआ पूरा
महुआडांड़ प्रखण्ड के नक्सल प्रभावित नेतरहाट थाना क्षेत्र के बराही गांव के रहने वाले रणधीर टोप्पो ने अपने परिश्रम व लग्न से जेपीएससी की परीक्षा उर्तीण कर कृषि विभाग में अधिकारी बनने में सफलता हासिल की है।महुआडांड़ प्रखण्ड का नाम रोशन किया है। रणधीर ने 10वीं कैथोलिक हाई स्कूल आरा से और 12वीं एच.डी.जैन कालेज आरा से व बी.एससी. की शिक्षा जी.एम.कालेज रांची से प्राप्त की है।वर्ष 2017 में उनका वन विभाग में वनरक्षी के पद के लिए चयन हुआ। वनरक्षी रहते हुए उन्होंने संघर्ष व मेहनत करते हुए पढ़ाई जारी रखा और 2019 में हाई स्कूल के शिक्षक बने। उनकी पोस्टिंग स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाँढ़ में हुई।स्कूल अवधि के बाद वे अपने कमरे में एक्जाम की तैयारी करते रहे।उन्होंने कहा कि उनका सपना था कृषि विभाग में अधिकारी बनने की और ये सपना साकार हुआ 01 जून 2022 को माननीय मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने पर।उन्होंने बताया कि ये उनकी तीसरी नौकरी है। वर्ष 2015 में जेपीएससी द्वारा इस नियुक्ति का विज्ञापन निकाला गया था। वर्ष 2020 में परीक्षा हुई थी जिसका रिजल्ट 2021 में आया था जिसमे मैं सफल रहा।छोटे से गांव से आने वाले रणधीर अपनी लगातार मिल रही सफलताओं के बाद क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

