Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

24 घंटे के अंदर यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तोआन्दोलन– विवेक दुबे। राजा 

24 घंटे के अंदर यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तोआन्दोलन– विवेक दुबे। राजा

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा।इन दिनों चंदवा प्रखंड मे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इस पर विभाग का रवैया काफी उदासीन है। इस आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आजसू के प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ राजा दुबे ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप होना यह कतई स्वीकार नहीं हैं। उस पर विभाग के अधिकारियों का उचित जवाब भी नहीं मिल रहा है। यानी कि उपभोक्ताओं की परेशानी से विभाग को कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ बिजली बिल के नाम पर फाइन जोड़ कर मोटी रकम उगाही करना है। और सबसे अशोभनीय बात यह है कि विभाग के अधिकारी को ठीक से बात करने की भी तहजीब नही है। यह कतई स्वीकार नहीं हैं। यदि 24 घंटे बिजली व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो हम बिजली विभाग अगर आन्दोलन की भाषा समझती है तो हम जनसंपर्क कर एक विभाग के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन खड़ा करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और जिला प्रशासन की होगी। फिर जनता और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद काफी भारी पड़ेगा बिजली विभाग को।

Related Post