*पंचमुखी मंदिर की छत की ढलाई औऱ महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह :- प्रखंड मुख्यालय के पंचमुखी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है जहां आज मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंदिर की ढलाई का कार्य शुरू किया गया साथ ही साथ महाप्रसाद के वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ साथ प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष नसीम अंसारी , कांग्रेसी नेता अनिल सिंह रविंद्र राम शिवानंद तिवारी , प्रदीप अग्रवाल ,अवधेश मेहरा ,महिला समाज सेवी संतोषी शेखर ,उमेश प्रसाद ,राजीव सिंह राजू, जोखन प्रसाद ,चंद्रशेखर प्रसाद सुनील सोनी ,मनोज प्रसाद संजय यादव ,आनंद अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद ,गौतम सिंह, नागेंद्र कुमार, मुन्ना, वकील ठाकुर, संजय कुमार, टीटू छाबड़ा, मनोज जयसवाल, राना प्रताप समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग और मंदिर निर्माण कार्य में लगे कर्मी शामिल थे । वही इस दौरान 20 सूत्री के अध्यक्ष नसीम अंसारी के साथ-साथ कई अन्य लोगों के द्वारा मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग भी देने का काम किया गया । वही मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने प्रखंड के धरोहर को बेहतर बनाने के लिए प्रखंड के सभी धर्म प्रेमियों और सम्मानित नागरिकों से बढ़ चढ़कर धन सहयोग देने की अपील की है

