Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

रामनवमी पर्व को लेकर सरयू में निकाला गया फ्लैग मार्च

*रामनवमी पर्व को लेकर सरयू में निकाला गया फ्लैग मार्च*

सरयू लातेहार संवाददाता राम कुमार की रिपोर्ट

*लातेहार:* सरयू ओपी क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी त्यौहार मनाने को लेकर उपायुक्त आबू इमरान व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा सरयू में निकाला गया फ्लैग मार्च। अंचलाधिकारी शम्भु राम, थाना प्रभारी राजीव भगत के नेतृत्व में दल बल के साथ सरयू नीलांबर पितांबर चौक से लेकर सरयू महावीर मंदिर होते हुए शिव मंदिर तक फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं अंचलाधिकारी शम्भु राम व थाना प्रभारी राजीव भगत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंन के तहत रामनवमी पर्व का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा, अंचलाधिकारी ने कहा कि अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

मौके पर अंचलाधिकारी शम्भु राम, थाना प्रभारी राजीव भगत, शाहिद अंसारी, सरयू टिओपी प्रभारी जेम्स कुजूर, पंचायत समिति असगर हुसैन, इश्वर प्रसाद, सुनील प्रसाद, शौकत अली, वीरेंद्र प्रसाद, डॉ विनोद प्रसाद, मनोहर प्रसाद, अरविंद प्रसाद समेत अन्य लोग फ्लैग मार्च में उपस्थित थे।

Related Post