Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

रेलवे से तार चोरी कर ले जा रहे चोरों को रेलवे पुलिस ने धर दबोचा

*रेलवे से तार चोरी कर ले जा रहे चोरों को रेलवे पुलिस ने धर दबोचा **

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा 29.मार्च.2022 टोरी बालूमाथ रेलवे लाइन पर दीपक कुमार निरीक्षक प्रभारी रेसुब/पोस्ट/टोरी के नेतृत्व में उनि रोहित प्रताप सिंह , उ नि मनिकांत कुमार , सउनि रामकृष्ण राम, आरक्षी महेंद्र सिंह तोमर सभी रेसुब/पोस्ट /टोरी रेसुब टोरी पर दर्ज काण्ड 3/22 अंतर्गत धारा 3 RP(UP) ACT में चोरी की गई रेल सम्पति की बरामदगी एवं अपराधियों कि गिरफ्तार किया गया। बालुमाथ एरिया गस्त पर थे सुचना प्राप्त हुआ कि उपरोक्त काण्ड में चोर काउंटर वेट (OHE तार को खींच कर सीधा रखने वाला ) घटना स्थल बालूमाथ बुकरू स्टेशन के मध्य से दक्षिण लगभग 30 मीटर अंडरपास के नजदीक ले जाने वाले थे,गुप्त सुचना पर हम सभी उक्त स्थान पर छानबीन किये तो पाए कि एक गड्ढे में 25 अदद काउन्टर वेट वजन 1000 किलोग्राम मिटटी से ढककर रखा हुआ है बाद सभी बल सदस्य अपराधियों के इंतजार में आसपास झाड़ियों में अम्बुश किये | तभी करीब समय लगभग 04/00 बजे 8-9 आदमी अंडर पास के नजदीक आये | तथा मिटटी में छुपाकर रखे हुए काउंटर वेट को ले जाने के लिए मिट्टी से निकाल रहे थे, तभी सभी बल सदस्यों द्वारा बिना देरी के सभी लोगो को घेरा बंदी करते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया परन्तु तथा अन्य अँधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गये | पकड़ गये व्यक्तियों से पूछने पर उन्होंने अपना नाम व पता क्रमश : 1 अशोक गंझू , उम्र – 19 वर्ष ,पिता -गिरिलाल गंझू 2. सोहित कुमार गंझू ,उम्र करीब -13 वर्ष ,पिता- चंद्रदेव गंझू 3.उपेन्द्र गंझू ,उम्र करीब-16 वर्ष ,पिता-चंद्रदेव गंझू ,4. सिकंदर कुमार गंझू ,उम्र करीब -19 वर्ष ,पिता- बर्खलाल गंझू ग्राम-बसिया ,थाना-बालूमाथ,जिला-लातेहार (झारखंड )),बताया। फरार व्यक्तियों के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने उन सबका नाम व पता बताया जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है |बाद पकड़े गये अभियुक्तों को उनका अपराध बताते हुए बल सरंक्षण में लिया गया एवं बरामद माल को जब्त कर पोस्ट पर लाया गया। जहां सभी को माननीय न्यायालय रेलवे डाल्टनगंज जेल भेज दिया गया।

Related Post