मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा झारखंड राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ शीघ्र देने की घोषणा के बाद राज्य के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में काफी हर्ष व्याप्त है इस संबंध में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के त्रिपाठी गुट के द्वारा एक साथ मिलकर हर्ष वक्त करते हुए इसे शीघ्र लागू करने हेतु अनुरोध किया। इस मौके महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ,चालक संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ जिला महासंघ के उपाध्यक्ष राजीव चौबे, जेम्स विनय, शेखर कुमार, राकेश कुमार ,मानसिंह कुंडिया, डिप्लोमा अभियंता संघ के कमलेश कुमार सिंह ,रविंद्र मुंडा अभिमन्यु मंडल मृत्युंजय महतो ,शशिकांत उरांव, दुर्गा महतो के अलावा सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा से कर्मचारियों में हर्ष

