Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

दहेज मुक्त झारखंड परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक परम आदरणीय श्री नौशाद आलम सर का हृदय तल से आभार व्यक्त करती हूँ । सिंधु मिश्रा

धन्यवाद ज्ञापन

 

मैं दहेज मुक्त झारखंड परिवार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह नारी शक्ति अधिकार दिवस पर आयोजित महिला थाना राँची में हमारी संस्था के बैनर तले हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राँची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक परम आदरणीय श्री नौशाद आलम सर का हृदय तल से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मेरे विनम्र अनुरोध पर अपनी व्यस्तता होने के बावजूद बहुमूल्य समय हमारे कार्यक्रम के लिए निकाला और आकर हम सब का उत्साहवर्धन किया, साथ ही साथ राँची महिला थाना प्रभारी श्रीमती विन्ध्यवासिनी सिन्हा जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने पूरी निष्ठा से हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

मीडिया बधुओं ने हमारे कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस आयोजन से संबंधित जानकारी अपने समाचार पत्रों पर देकर हमारी संस्था का गौरव बढ़ाया उन्हें भी हमारी ओर से आभार एवं सादर नमन।

अंत में दहेज मुक्त झारखंड संस्था के प्रत्येक सदस्यों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।

सिन्धु मिश्रा

राष्ट्रीय महासचिव

दहेज मुक्त झारखंड

Related Post