Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

DC लातेहार और SDM को कांग्रेस और माकपा ने दिया साधुवाद मौक्ष वाहन उपलब्ध करवाकर चंदवा से शव गढ़वा भेजवाने के लिए

DC लातेहार और SDM को कांग्रेस और माकपा ने दिया साधुवाद

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

मौक्ष वाहन उपलब्ध करवाकर चंदवा से शव गढ़वा भेजवाने के लिए

चंदवा सीएचसी में मौक्ष वाहन की कमी खली

 

जला प्रशासन से माकपा और कांग्रेस ने की मौक्ष वाहन उपलब्ध कराने की मांग

 

चंदवा (लातेहार) ग्राम धांगरडीहा – थाना गढवा – जिला गढ़वा निवासी मोहम्मद जाफर अंसारी ने अपने बिमार बच्चे अब्दुल कादीर उम्र 3 माह है को ईलाज के लिए गढ़वा से बस पकड़कर रांची रिम्स ले जा रहे थे,

इसी बस में चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान भी लातेहार से चंदवा आ रहे थे, असगर खान ने बच्चे की हालत देखकर बच्चे की परिजनों से हाल चाल पूछा, परिजनों ने बिमार बच्चे के बारे में बताया और उसे रिम्स ले जाने की बात बताई,

 

बच्चे की हालत देखकर असगर खान को अनहोनी की शंका हुई, उन्होंने चंदवा में रुककर अस्पताल में बच्चे को चेकअप कराने की सलाह परिजनों को दिया,

 

इसके बाद असगर खान ने चंदवा पहुंचने पर बस से उतरकर परिजनों को और बिमार बच्चे को लेकर चंदवा सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक निलीमा कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी प्रवीण कुमार भोला, धनेश्वर प्रसाद, एएनएम सलेवा कुमारी की टीम ने जांच किया, डॉक्टर निलीमा कुमारी ने चेकअप कर बच्चे को मृत होने की बात बताई,

 

इसके बाद परिजन मृत बच्चे को गोद मे लेकर बस में ही वापस अपने घर गढ़वा ले जाने के लिए निकल रहे थे,

 

इसकी जानकारी माकपा के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान ने उपायुक्त महोदय अबु इमरान, एसडीओ शेखर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, सीएचसी प्रभारी नंदकुमार पांडे को दुरभाष पर देते हुए शव ले जाने के लिए परिजनों को तत्काल मौक्ष वाहन उपलब्ध कराने की अनुरोध की,

अयुब खान ने अधिकारियों को यह भी बताया कि परिजन अंत्यंत गरीब हैं, शव को गोद मे लेकर सवारी बस में ले जाने के अलावा परिजनों के पास इस समय कोई व्यवस्था नहीं है,

 

इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को मौक्ष वाहन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, इसके बाद रात्री करीब 8 बजे लातेहार सदर अस्पताल से मौक्ष वाहन चंदवा सीएचसी को उपलब्ध कराया गया, इसके बाद मौक्ष वाहन से शव गढ़वा भेजा गया,

 

तत्काल मौक्ष वाहन उपलब्ध कराकर शव गढ़वा भेजवाने के लिए परिजनों और माकपा एवं कांग्रेस ने डीसी महोदय अबु इमरान और एसडीएम शेखर कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया है।

 

*मौक्ष वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन से की मांग*

माकपा के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा छेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने कहा कि चंदवा सीएचसी में मौक्ष वाहन की कमी आज महशुश हुई है, मौक्ष वाहन नहीं होने से प्रखंड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा,

 

नेताओं ने जिला प्रशासन से चंदवा, बालुमाथ, महुआडांड़, बरवाडीह, गारू, मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मौक्ष वाहन उपलब्ध कराने की अनुरोध किया है।

Related Post