Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय समेत महुआडांड़ के अन्य स्थानों पर शान से फहराया गया तिरंगा।

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय समेत महुआडांड़ के अन्य स्थानों पर शान से फहराया गया तिरंगा।

 

महुआडांड़ में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुमंडल कार्यालय तथा अनुमंडल आवास में अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन के द्वारा झंडोतोलन कर झंड़े को सलामी दी गई।

डीएसपी आवास में डीएसपी राजेश कुजूर, प्रखण्ड कार्यालय ज़िला परिषद‌,बस पड़ाव में प्रखंड विकास पदाधिकरीअमरेन डांग, महिला थाना में सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान, थाना परिसर पर थाना प्रभारी आशुतोष यादव, कांग्रेस कार्यालय कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष रुडोल्फ खलखो भाजपा कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष शंम्भु प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में सुमन कुजूर, इस्तेखार अहमद के द्वारा अपने आवास में वन विभाग के द्वारा वन विभाग कार्यालय में झारक्राफ्ट कार्यालय में क्लस्टर मैनेजर मोहम्मद शैफ,के द्वारा झंडोतोलन किया गया। साथ ही सहारा इंडिया पोस्ट आफिस, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक,संत जेवियर कॉलेज,संत जोसेफ विद्यालय, समेत सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यालयों समेत अन्य स्थानों में झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन ने महुआडांड़ व झारखण्ड वासियों को 73 वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। मौके पर अधिकारी कर्मचारी, राजनैतिक दलों के सदस्य गनमान्य लोग समेत महुआडांड़ प्रखण्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post