Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

एक सुपुत्र ने अपने परिवार संघ मानव सेवा कर अर्पण किया अपने मां को श्रद्धांजलि


 

 

*कोलकाता निवासी श्रीमान अरिजीत मंडल जी ने,अपने पिता श्रीमान तूहीन कांति मंडल एवं बहन रोजी मंडल को साथ लेकर,अपने स्वर्गीय मां ” रानू मंडल ” जी के श्राद्ध कर्म के दिन, मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए,मानव सेवा कर नम आंखों से अर्पण किया मां को श्रद्धांजलि.जमशेदपुर से काफी लगाव रखने वाले कोलकाता के मंडल परिवार के मुख्य सदस्या रानू मंडल जी, विगत कुछ ही दिन पहले, इस इहलोक को छोड़ परलोक गमन कर गए, अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण एवं सदैव धरातल में रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ कर पाने की इच्छा दिल में समाए, अल्प समय में ही सभी के दिलों को जीतने वाले एक ममतामई मां अचानक सभी मोह,माया त्याग कर अचानक हम सभी को अलविदा कह गए.उनके अचानक यूं चले जाना सभी के दिलो को रुला गया.जहां किसी की मां,किसी की अर्धांगिनी,एक परिवार को हमेशा के लिए अलविदा कह गए.छोड़ गए तो सिर्फ और सिर्फ अपनी तमाम पुरानी यादें. इन्हीं पुरानी यादों को एवं उनके आदर्शों को,उनके विचारधाराओं को सामने रख मंडल परिवार ने इस दिन को समर्पित किया, झारखंड के जिला पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में,वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए दोपहर बेला उत्तम से उत्तम भोजन की व्यवस्था कर जहां अपनी सेवाएं प्रदान की.वहीं कहीं ना कहीं आज श्राद्ध कर्म के दिन मानव सेवा के जरिए अश्रुपूर्ण आंखों से अपने स्वर्गीय मां को अर्पण किया सच्ची श्रद्धांजलि. आज के इस दिन स्वर्गीय रानू मंडल जी को शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण करता है प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन.*

Related Post