Breaking
Sun. May 17th, 2026

नव वर्ष को लेकर महुआडांड़ के सभी पर्यटन स्थलों में देखी गई भीड़ भाड़,दिन भर सोशल मीडिया में लोग देते रहे बधाई संदेश।

नव वर्ष को लेकर महुआडांड़ के सभी पर्यटन स्थलों में देखी गई भीड़ भाड़,दिन भर सोशल मीडिया में लोग देते रहे बधाई संदेश।

नये साल पर नये जोश, नयी ऊर्जा, नये संकल्प, नये लक्ष्य के साथ महुआडांड़ प्रखंड वासियो ने नए वर्ष 2022 का स्वागत किया।इससे पूर्व नये साल की पूर्व संध्‍या पर आधी रात तक प्रखंड वासी जश्न में डूबे रहे साथ ही पटाखों और रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर मनाया।इस मौके पर लोगो ने एक दूसरे को मिलकर बधाई दिया साथ ही सोशल साइट्स पर भी बधाई संदेश दिया।नये साल के बधाई संदेश 31 दिसंबर की शाम से ही चलने शुरू हो गये।सोशल मीडिया वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर,इंस्ट्राग्राम आदि के माध्यम से फोटो और संदेश भेजते रहे वही इस मौके पर मंदिर, मस्जिद एवं चर्च में भी प्रार्थना की गयी।नए साल में पिकनिक मनाने को लेकर लोध फाल एवम नेतरहाट में इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर हजारों की तादाद में लोग उमड़े थे जिसमें पश्चिम बंगाल से भी लोग बस व कार से आए थे

,दोपहर तक इतनी भीड़ हो गई थी कि लोध फाल के चारों ओर के रास्ते में जाम लग गया,इस मौके पर कई लोगों ने दिल-खोलकर साउंड बॉक्स लगाकर नाच-गाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।इस दरम्यान लोध फॉल में पर्यटको की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्यटक मित्र सतर्क दिखे,साथ ही पर्यटको को रेड जॉन में जाने से रोकते दिखे।वही इस मौके पर एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने लोध फॉल में पर्यटक मित्रो से मिलकर पर्यटक की सुरक्षा व्यवस्था एवं मास्क चेकिंग अभियान का जायजा लिया।

लोध फॉल में शौचालय नहीं रहने से पर्यटक परेशान रहे,वही इस संबंध में पर्यटक मित्रों ने बताया कि शौचालय में लगा सबमर्सिबल की चोरी हो गई थी जिसकी वजह से शौचालय बंद है।

वही नए वर्ष के पहले दिन स्थानीय लोगो ने अगल बगल के नदियों एवं झरना में नए साल का आनंद परिवार के साथ लिया।वही इस मौके पर चुनिंदा पर्यटन स्थलों सूरकई फाल,नेतरहाट,अपर घाघरी लोअर घाघरी आदि जगहों पर भीड़ भाड़ देखी गई।वैसे तो इन स्थानों पर लोग दिसंबर माह शुरू होते ही पिकनिक मनाने शुरू किये थे।लेकिन 1 जनवरी को इन स्थानों पर काफी भीड़ देखी गयी. लोग इन रमणीक स्थलों पर सेल्फी लेते हुए एवं एक दूसरे के फोटोग्राफी करते देखे गये.नववर्ष के उपलक्ष्य में मुर्गा, मछली एवं मटन की दुकानों में जबरदस्त भीड़ देखी गयी साथ ही दामो में भारी बृद्धि हुई। वहीं दोपहर के बाद महुआडांड़ मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। वही सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।

पर्यटन स्थल पर कोरोना जांच एवं टीकाकरण की थी व्यव्यस्था।प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल में रविवार को नए साल के मौके पर आनेवाले सभी पर्यटको की कोरोना जांच की गई साथ ही टीकाकरण का भी व्यव्यस्था किया गया था।इसकी निगरानी स्वयं एसडीओ नीत निखिल सुरीन एवं बीडीओ अमरेन डांग ने की,साथ ही लोगो को मास्क एवं सोसल डिस्टैंसिंग रखने का निर्देश दिया।

Related Post