Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

संसदीय मर्यादाओं के प्रतीक थे अटल—अनिल मोदी।

जुगसलाई में मनीं अटल जयंती।

 

जमशेदपुर–आज भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल उपाध्यक्ष शेखर शर्मा की अध्यक्षता में “अटल जयंती समारोह ” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे।समारोह में अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि अटल जी संसदीय मर्यादाओं के प्रतीक थे।उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देश के विकास का मेरुदंड कहा जाता है।वे एकमात्र ऐसे राजनेता थे जिनको पक्ष विपक्ष दोनों का भरपूर सम्मान मिला।उन्होंने कहा कि वे सही अर्थों में अंत्योदय के अनुगामी थे।उनकी विद्वता,भाषण शैली हम युवाओं के लिए आदर्श है।उन्होनें कहा कि उनके विचार एवं आदर्श जीवन भर कार्यकर्ताओं का पथ आलोकित करते रहेंगे।इस समारोह को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं आलोक वाजपेयी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला अनुसूचित जाति कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, वरिष्ठ नेता दीपक निषाद, आलोक वाजपेयी, जगदीश लाल, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रविदास, शेखर शर्मा, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री बलबीर कौर, पिंटू सैनी, विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक सारस्वत, आई टी सेल प्रभारी, विजय शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, अनूप खां, नीरज शुक्ला, महामंत्री नितिन झा, मंत्री इंदरजीत तिवारी, सुनील साहू, विवेक साहू, संजीत पांडेय, प्रफुल सिंह, विकास दुबे, राजा सिंह, कमल वर्मा, शुभम शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे

Related Post