*राजन ने रक्तदान कर बचाई एक महिला की जान*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
लातेहार प्रखंड के अखिलेश्वर प्रसाद की पत्नी फूलमती देवी उम्र 42 के लिए चंदवा से लातेहार पहुंच राजन कुमार ने रक्तदान कर इन्हें जीवन देने का पुण्य कार्य किया । फूलमती देवी सदर अस्पताल में भर्ती हैं इन्हें बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी जो ब्लड बैंक लातेहार में उपलब्ध नहीं था जैसे ही इसकी जानकारी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स के जिला सह संयोजक कुमार नवनीत को मिली, तत्काल इन्होंने एसोसिएशन के सचिव विकास कांत पाठक से संपर्क किया एवं बताया कि वे राजन कुमार को लेकर लातेहार पहुंच रहे हैं इसके पूर्व में भी राजन कुमार 16 मरीजों की जान बचा चुके हैं।।

