झारखंड विधानसभा से मॉब लिंचिंग विधेयक पारित करवाना सरना धर्म कोड विधेयक पारित करवाने जैसा ही हेमंत सरकार का एक और ऐतिहासिक फैसला है जो मील का पत्थर साबित होगा।
उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव एवं केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कही है।
आगे कहा गया है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने राजनैतिक विरोधियों एवं एक समुदाय विशेष के लोगों को मरवाने एवं भयभीत करने के लिए मॉब लिंचिंग का खुला खेल खेला, जिसमें कई गरीब एवं निर्दोष लोग मारे गए यहां तक की उन्हें मारने वाले लोग जब जेल से छूटे तो उनका नायकों की तरह स्वागत कर अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दिया। अब उक्त विधेयक पारित होने से झारखंड प्रदेश में ऐसी घृणित मानसिकता वाले लोगों के हौसले पस्त होंगे और उन्हें कड़ी सजा मिल सकेगी।
उक्त विधेयक पारित होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए झारखंड विधान सभा एवं माननीय मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है।
बधाई देने वालों में झामुमो के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू, प्रखंड सचिव मोहम्मद इजहार, शिवनाथ यादव, महबूब आलम, बबलू राही, गोकुल गोप, मोहम्मद अरशद, असगर अली छोटू, मोहम्मद नईम, मुबारक आलम समेत दर्जनों झामुमो नेता कार्यकर्ता शामिल हैं।

