Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

छठ महापर्व को लेकर महुआडांड स्थित रामपुर नदी छठ घाट की कराई गई साफ सफाई।

छठ महापर्व  को लेकर रविवार को महुआडांड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट की सफाई हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल बजरंग दल के जिला संयोजक सुरज प्रसाद लातेहार भाजपा उपाध्यक्ष व समाज सेवी भानु प्रसाद ,शंम्भु प्रसाद, हिन्दू महासभा के बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में छठ घाट की सफाई जेसीबी मशीन लगा कर कराई गई। सफाई के दौरान रामपुर नदी छठ घाट की सफाई व नदी मे पानी की कमी को देखते हुए गड्ढे की खुदाई भी कराई गई।इस सफाई अभियान में बजरंग दल के प्रखण्ड अध्यक्ष अंकुश जायसवाल,हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रशांत सिंह अखिलेश उर्फ यमुना प्रसाद, संजय राय, निरंजन जयसवाल समेत हिन्दु महासभा एवं बजरंग दल के सदस्यों समेत अन्य लोगों ने भी बढ चढकर भाग लिया।

Related Post