पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका ग्राम निवासी अंबिका सेन की पुत्र को बीमारी के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । ईलाज के दौरान उनका मृत्यु हो गया । इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल – 3,65,000 रुपया हो गया था । मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल में 2,00,000 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार का आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 1,65,000 रू भुगतान करने में असमर्थ हो रहे थे, जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था, मरीज के परिजनों द्वारा इसकी सूचना पोटका के लोकप्रिय माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दी, विधायक जी ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 1,65,000रू माफ कराए । जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया ।इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।मौके पर विधायक जी के निजी सचिव मनोहर मुंडा जी उपस्थित थे

