Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

स्प्रिंग हिल पुब्लिक स्कूल सनहोला , भागलपुर के छात्र- छात्राओं ने सुंदर नगर में वृक्षारोपण किया।

बच्चों ने किया वृक्षारोपण

 

स्प्रिंग हिल पुब्लिक स्कूल सनहोला , भागलपुर के छात्र- छात्राओं ने सुंदर नगर में वृक्षारोपण किया।

जैसा कि हम सब जानते हैं covid की चुनोतियों को पूरा देश झेल रहा है और इस वैश्विक महामारी में अपनों को ऑक्सीजन की कमी से बैचैन होते देखा है, स्कूल के बच्चों ने भविष्य में प्रकृति की ओर से भरपूर ऑक्सीजन मिले ऐसी सुंदर सोंच के साथ स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों की मौजूदगी में ” वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ के नारे के साथ सड़क के किनारे बीस हरे भरे वृक्ष लगाए।

वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में राहुल, प्रियांशू, शुभम, आदित्य, हर्ष, ज्योति, पल्लवी, आशीष, अम्बिका एवं अन्य बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री ए.के. मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षकों के योगदान की सराहना की, मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं अंकित गोस्वामी, नितीश कुमार, रूपश्री एवं अन्य मौजूद थे।

Related Post