Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

JAC साइंस आर्ट्स और कॉमर्स में जिले के टॉपर 15 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित  छात्र-छात्राओं ने डीसी से अपने पसंदीदा कैरियर को लेकर सुझाव मांगे 

बब्लू खान/लातेहार

 

JAC साइंस आर्ट्स और कॉमर्स में जिले के टॉपर 15 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

छात्र-छात्राओं ने डीसी से अपने पसंदीदा कैरियर को लेकर सुझाव मांगे

 

लातेहार :

 

झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) साइंस आर्ट्स और कॉमर्स में लातेहार जिले के टॉपर 15 छात्र-छात्राओं को बुधवार को लातेहार जिला मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लातेहार के डीसी अबु इमरान ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की करियर बनाने के टिप्स दिए। डीसी ने उपहार स्वरुप टॉपर्स को सामान्य ज्ञान व होटल मैनेजमेंट विषय की किताब प्रदान कीं।

 

इस अवसर पर छात्रों ने डीसी से सिविल सेवा में कैरियर बनाने को लेकर खास तौर पर सवाल पूछे।

 

 

 

कस्तूरबा गांधी विद्यालय लातेहार कॉमर्स की छात्रा काजल कुमारी ने होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी करियर बनाने की रुचि जाहिर की. वहीं आर.के. प्लस टू हाई स्कूल लातेहार साइंस स्ट्रीम के छात्र पंचम कुमार व प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल बरियातू की छात्रा सानिया ने आईएएस ऑफिसर बनने की इच्छा जताई। साइंस स्ट्रीम से जिला टॉपर लवली कुमारी, प्रेचता साहू डॉक्टर बनने की इच्छा जताई। वहीं ड्रोना हृसेल प्रोफेसर बनने की इच्छा जताई।

 

 

 

JAC साइंस आर्ट्स और कॉमर्स में जिले के टॉपर 15 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जिला के कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स में पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, करण कुमार एवं पूजा कुमारी ने बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा जताई। वहीं निकिता कुमारी एलएलबी व काजल कुमारी होटल मैनेजमेंट करना चाहती है। जबकि मनीषा कुमारी शिक्षिका बनाना चाहती है। जिले के आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स प्रोफेसर व टीचर बनना चाहते हैं।

 

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया भी उपस्थित थीं।

 

मालूम हो कि लातेहार डीसी इसके पूर्व जैक बोर्ड दसवीं के टॉपर्स को चाय पर आमंत्रित कर उनके साथ कैरियर पर चर्चा कर चुके हैं।

Related Post