Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के निर्देश पर महुआडांड़ में 3 अगस्त को लगेगा शिविर।

लातेहार जिला वासियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके इसको लेकर उपायुक्त लातेहार अबु इमरान निरंतर प्रयासरत हैं। जिले में किसान क्रेडिट कार्ड व राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन(NRLM) के तहत बैंक क्रेडिट लिंकेज संबंधित समस्या के निदान के लिए उपायुक्त ने पहल की है। उपायुक्त के निर्देशानुसार बैंक संबंधित समस्या के निदान के लिए 2 अगस्त 2021 से 12 अगस्त 2021 तक अभियान चलाया जाएगा।इसी कड़ी में महुआडांड़ प्रखण्ड कार्यालय परिसर में 3 अगस्त 2021 को शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें संबंधित बैंक का स्टॉल लगाया जाएगा।इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही उपायुक्त के द्वारा सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश भी दिया है।

Related Post