Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव के पास इंडेन कंपनी का एलपीजी ट्रक एनएच पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया

चंदवा : सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव के पास इंडेन कंपनी का एलपीजी ट्रक एनएच पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उपचालक हुए घायल

 

ट्रक (जेएच 09 एएन 0873) जमशेदपुर से एलपीजी लेकर गढ़वा जा रहा था

चंदवा जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट राजधानी न्यूज़

 

रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव के पास इंडेन कंपनी का एलपीजी ट्रक एनएच पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 09 एएन 0873) जमशेदपुर से एलपीजी लेकर गढ़वा जा रहा था। उक्त स्थल पर एनएच पर बने गड्ढे से बचने के दौरान ट्रक अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

 

इस दुर्घटना में चालक सुनील कुमार और उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गए।

 

ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां पहुंचे आसपास के लोागे ने बिखरे हुए सिलिंडरों को एकत्र किया। मामले की सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी थी।

Related Post