Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

एमजीएम अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लापरवाही से हुई मौत पर भाजपा महिला मोर्चा ने अस्पताल सुपरिंटेंडेंट से किया मुलाकात।

जमशेदपुर। रविवार को एमजीएम में गुड्डी मुखी एवं उनके बच्चे की अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मृत्यु के संदर्भ में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी अपने जिला पदाधिकारी के साथ अस्पताल में पहुँच कर अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट से मुलाकात कर परिस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जानने का प्रयास किया कि आखिर किन परिस्थितियों में आये दिन इस प्रकार की घटना लगातर हो रही है। बातचीत के क्रम में उन्होंने ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि ऐसी घटनाओं में कमी आये।

मौके पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, शुक्ला हलधर, लीना चौधरी, बबिता सिंह, शीलू शालू, खुशी ओझा व अन्य उपस्थित रहीं।

Related Post