*पति के प्यार में हाथ मे जिस पत्नी ने टैटू गुदवाया उसे ही पति ने कुल्हाड़े से काटा*
भंडरिया थाना क्षेत्र के बड़गड़ ओपी में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पति को इतना चाहने वाली महिला जिसने अपने हाथों पर अपने पति की नाम की टैटू बना रखी थी। उसे ही पति ने टांगी से निर्ममता काट डाला। कारण यह बताया जा रहा है कि पति की पिटाई से तंग महिला के पिता उसे मायके में रख रहे थे। इस दौरान उसका पति भी उसके साथ ससुराल में पिछले 20 दिनों से रह रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह उसने पत्नी को मवेशियों का घर बनाने के लिए लकड़ी लाने का बहाना करके जंगल ले गया और वहां उसकी कुल्हाड़ी से काटकर निर्ममता से हत्या कर डाली और सबको झाड़ियों में छुपा कर फरार हो गया। उसका शव शनिवार की शाम को बरामद किए जाने की खबर है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांति देवी का विवाह 8 वर्ष पूर्व मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी योगेंद्र सिंह से हुआ था। तकरीबन 1 साल तक रिश्तेदारी ठीक रही लेकिन बाद में किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और योगेंद्र ने उसे बुरी तरह पीटा। इस बात की जानकारी मिलते ही महिला के पिता सुदन सिंह बेटी के ससुराल से बेटी को अपने घर महुआटिकर ले आए। जबकि लगभग 20 दिन पहले आरोपी भी वहां आकर रहने लगा। इसी बीच लगभग 10 दिन पूर्व वह पत्नी को ससुराल ले जाने की जिद पर अड़ गया और झगड़ा किया। उसके बाद शनिवार को सुबह लगभग 5:00 बजे मवेशियों के लिए मड़ई बनाने के लिए लकड़ी लाने का बहाना करके पत्नी को साथ ले गया। उसके बाद से दोनों नहीं लौटे और फिर शाम को विवाहिता का शव मिला जिसे टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी। जबकि योगेंद्र फरार बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं।महिला अपने पति को बहुत चाहती थी इसलिए उसके नाम का टैटू भी अपने हाथ पर खुदा रखा था लेकिन पति के द्वारा पिटाई के डर से वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। जिसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

