Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

महुआडाड प्रखंड मुख्यालय में तीन दिनों से बिजली नहीं रहने से लोग परेशान। बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली नहीं जल रही है जबकि महुआडाड प्रखण्ड में घाघरा से नेतरहाट होते हुए 11 हजार महुआडाड पहुँची और चैनपुर, डुमरी होते हुए महुआडाड बिजली सबस्टेशन पहुँची हुई है उसके वाजूद,महुआडाड में तीन दिनों से बिजली नदारद है जबकि अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं लोग अपने-अपने घरों से निकलकर चौराहे और सड़कों में खुले आसमान के नीचे गर्मी से बचने आए। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रहा है घर के अंदर कैसे रहे बिजली भी नहीं मिल रही है कि पंखा चलाया जा सके। लोगों ने उपायुक्त लातेहार से मांग किया है कि बिजली सेवा दुरुस्त करवाया जाए।

Related Post