Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बरकाकाना गोमोह रेलखंड बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक गैंगमैन की गला काटकर हत्या कर दी गई।

बोकारो// बरकाकाना गोमोह रेलखंड बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक गैंगमैन की गला काटकर हत्या कर दी गई। रेलकर्मी सुबह ड्यूटी के लिए बोकारो थर्मल और जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच बरवाबेडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गया था। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ करमाली के रूप में की गई। वो गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी गांव का रहने वाला था।

Related Post