Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

लातेहार जिला प्रशासन ने बेघर बालेश्वर गंझु को उपलब्ध कराया खाद्यान्न

 

लातेहार : लगातार हो रही बारिश की वजह से बालूमाथ प्रखंड के चेताग पंचायत अंतर्गत जोगियाडी गांव निवासी बालेश्वर गंझु का घर क्षतिग्रस्त हो गया है और घर में रखा खाने-पीने का सामान भींगकर बर्बाद हो गया है।  19 जून को इस खबर को प्रमुखता से लिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बेघर बालेश्वर गंझु को खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।

 

 

 

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ मनीष कुमार के द्वारा बालेश्वर गंझु को 50 किलो अनाज, सरसों तेल तथा प्याज़ उपलब्ध कराया गया है।

 

 

बालूमाथ से संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट

Related Post