Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

मानगो के शांतिकुंज मार्केट की दो दुकानों लगी आग ,लाखो का नुकसान

मानगो के शांतिकुंज मार्केट की दो दुकानों में आज सुबह 4:00 बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझ बूझ और दमकल कर्मियों के घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है ।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FeLDreFMGQ0[/embedyt]

आग लगने से दो दुकाने इसकी चपेट में आ गई ।एक ज्वेलरी की दुकान श्री बालाजी ज्वैलर्स और दूसरी लेडीस कॉर्नर की दुकान है।

ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है आग बाजार में नहीं फैला नहीं तो साकची की तरह बड़ा हादसा हो सकता था।

श्री बालाजी ज्वैलर्स के मालिक जनार्दन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान का तकरीबन 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और लेडीस कॉर्नर की दुकान मालिक आलोक सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में तकरीबन 5 लाख का नुकसान हुआ है।

Related Post