Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

महुआडांड़ के बरदौनी खुर्द निवासी जेरोम कुजूर 1 सप्ताह से है लापता,परिजन खोजबीन कर है परेशान।

महुआडांड़

महुआडांड़ के दुरूप पंचायत के ग्राम बरदौनी खुर्द निवासी जेरोम कुजूर उम्र 65 वर्ष 23 मार्च दिन -मंगलवार को आपने घर से लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था परन्तु अब तक अपने घर वापस नहीं लौटा है।घर परिवार वाले व ग्रमिणो के द्वारा पुरे जंगल और आसपास गांवों में खोजबीन की गई। परन्तु वह नहीं मिला और न ही के उसका कोई पता नहीं चल पाया है।27 मार्च को पता चला कि जेरोम कुजूर चांदो छत्तीसगढ़ में देखा गया है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद वे उन्हें लेने के लिए निकल पड़े। जहां पर वह था परिजनों के पहुंचने से पहले वह वहां से गायब हो गया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि जेरोम को जोर का मानसिक संतुलन थोड़ा बिगड़ा हुआ है। लेकिन बहुत बिल्कुल स्वस्थ है। हम लोगों के द्वारा इसकी खोजबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घर वालों के द्वारा खोजबीन जारी है। वहीं परिजन खोजबीन कर परेशान हो चुके हैं। जिस किसी को भी इसकी जानकारी मिले वह इसकी सूचना मोबाइ नं 9835629383/7970896766 देने की बात कही है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post