Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

सूर्य मंदिर शहरवासियों के आस्था का केंद्र, आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं। 

गुंजन यादव

जमशेदपुर। शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में हुए हंगामे एवं अभद्र व्यवहार की भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कड़ी निंदा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की तर्ज पर सूर्य मंदिर परिसर में बने श्री राम मंदिर एवं सूर्य मंदिर पूरे शहर के आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर मंदिर के पुजारी, कर्मचारी एवं भक्तों से अभद्रता अति निंदनीय है। कहा कि विगत एक वर्ष से पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वी विधायक पिछले दरवाजे से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर सूर्य मंदिर समेत जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में शांति एवं जनसुरक्षा के मुद्दों पर गंभीर है।

Related Post