Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

जमशेदपुर :आज ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी का 29वां जन्म दिवस है

जमशेदपुर :आज ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी का 29वां जन्म दिवस है।हर साल की तरह मां तापसी चौधरी ने आज साकची गोलचक्कर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।मौसमी चौधरी को होटल सोनेट से 9मई को संदिग्ध परिस्थितियों में टीएमएच लाया गया था जहां 20 मई को उसे मृत घोषित किया गया था।मां तापसी चौधरी ने बेटी के साथ होटल में दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था।मामले की पहले पुलिस ने लीपापोती की जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर दो दो बार सीबीआई जांच हो गई है लेकिन न्याय नहीं मिला।मां ने आरोप लगाया है कि रसूखदार आरोपियों की वजह से सीबीआई भी बिक गई

पप्पू तिवारी की रिपोर्ट

Related Post