Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंदिरों में जलाया दीप

फोटो , मंदिरों में दीप जलाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य।

घाटशिला:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आशु दुबे के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन के अवसर पर घाटशिला के सभी मंदिरों में एक हजार दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता राजू महतो ने कहा आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भारतीय समाज के आदर्श है जो हमें सभी रूप से एक अच्छा व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करते हैं उनके चरित्र को समझकर कोई भी राष्ट्र की सेवा कर सकता है!
इस अवसर पर अभिषेक मंडल, अभिषेक पांडे, सौरभ सिंघानिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post